ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: सीएम के निरीक्षण के तुरंत बाद करोड़ों की लागत से बना तटबंध धराशायी, कई गांवों में नदी का पानी फैला

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां सीएम के निरीक्षण करने के तुरंत बाद करोड़ों की लागत से बना लखनदेई नदी तटबंध टूट गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ राहत कार्य का निरीक्

बिहार: सीएम के निरीक्षण के तुरंत बाद करोड़ों की लागत से बना तटबंध धराशायी, कई गांवों में नदी का पानी फैला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां सीएम के निरीक्षण करने के तुरंत बाद करोड़ों की लागत से बना लखनदेई नदी तटबंध टूट गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ राहत कार्य का निरीक्षण करने के लिए यहां पहुंचे थे। जैसे ही सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी करोड़ों की लागत से बना तटबंध अचानक धराशायी हो गया। तटबंध के टूटते ही सैकड़ों गांवों में नदी का पानी घुस गया। बांध के टूटने से कई गांवों में बाढ़ जैसी त्रासदी उत्पन्न हो गई है।


बता दें कि शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार सोनबरसा प्रखंड स्थित खाप-खोपराहा में लखनदेई नदी की उड़ाही का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने निर्माणाधीन बांध का निरीक्षण किया। सीएम ने बांध का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किये। बांध के निरीक्षण के बाद सीएम पटना के लिए रवाना हो गए। जैसे ही सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, करोड़ों की लागत से बना तटबंध धराशायी हो गया। नदी का पानी तेजी से गांव में घुसने लगा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।


करोड़ों की लागत से बने इस बांध के निर्माण में प्रशासनिक लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आनन-फानन में इस बांध का निर्माण कराया गया था। जो सीएम के निरीक्षण के तुरंत बाद धराशाही हो गया। इधर, नदी का पानी तेजी से सैकड़ों गांवों में फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बांध को नहीं बांधा गया तो कई गांवों में नदी का पानी घुस जाएगा। संभावित बाढ़ से इलाके के करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो सकती है।