ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भीषण सड़क हादसे में पूर्व RJD विधायक सुनील कुशवाहा के भतीजे समेत 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

SITAMARHI: दो बाइक की सीधी टक्कर में पूर्व RJD विधायक सुनील कुशवाहा के भतीजे समेत 2 लोगों की मौत हो गयी है वही 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के राजमार्ग-

भीषण सड़क हादसे में पूर्व RJD विधायक सुनील कुशवाहा के भतीजे समेत 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: दो बाइक की सीधी टक्कर में पूर्व RJD विधायक सुनील कुशवाहा के भतीजे समेत 2 लोगों की मौत हो गयी है वही 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के राजमार्ग-77 पर बने रेलवे ओवर ब्रिज की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओवर ब्रिज पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबदस्त थी की इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो बुरी तरह से घायल हो गया। 


मृतक में एक पूर्व राजद विधायक सुनील कुशवाहा का भतीजा हिमांशु कुमार बताया जा रहा है जो डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा का रहने वाला था। वही दूसरे की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के नजरपुर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। 


वही घायल युवकों का नाम अरशद रजा और पप्पू कुमार है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता