ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में ममता बनर्जी पर केस दर्ज, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर भी मुकदमा

SITAMARHI : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बिहार के सीतामढ़ी जिले में ममता और सांसद कल्याण बनर

बिहार में ममता बनर्जी पर केस दर्ज, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर भी मुकदमा
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बिहार के सीतामढ़ी जिले में ममता और सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 


दरअसल, बंगाल में चुनाव प्रचार के समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता को लेकर एक विवादित बयान दिया था, उनके इस बयान का भाजपा ने जबरदस्त विरोध किया था और अब सीतामढ़ी में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 


जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने सीजेएम राजेश पाण्डे की अदालत में ईमेल के माध्यम से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और TMC सांसद कल्याण बनर्जी को आरोपित कर उनके विरुद्ध धार्मिक भावनायों को ठेस पहुंचाने और देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दाखिल किया है. दाखिल मुकदमे में बताया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री के सामने उनकी पार्टी के नेता सह सांसद कल्याण बनर्जी ने हिन्दू धर्म के आराध्य भगवन श्रीराम और माता सीता के सन्दर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की है.