ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सीतामढ़ी में भारत बंद के दौरान एंबुलेंस रोकने वाले 100 लोगों पर FIR दर्ज

SITAMARHI: फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा दर्द से कराहती महिला का एंबुलेंस भारत बंद के दौरान रोके जाने के मामले में दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है. इस दौरान बंद में शामिल सौ लोगों पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI: फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा दर्द से कराहती महिला का एंबुलेंस भारत बंद के दौरान रोके जाने के मामले में दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है. इस दौरान बंद में शामिल सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद महफूज, रहीम मंसूरी, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल बारी, शमशेर आलम, मोहम्मद मुस्ताक, नूर मोहम्मद, मोहम्मद रियाज, समेत 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

बता दें कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ बुधवार को बुलाए गए बंद में हरपुरवा चौक के पास एक एंबुलेंस को रोक दिया गया था. उस एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला थी, जिसे पुपरी से सीतामढ़ी इलाज के लिए रेफर किया गया था. लेकिन हरपुरवा में भारत बंद के दौरान बंद करा रहे लोगों ने दर्द से कराहती महिला के एम्बुलेंस को नहीं जाने दिया था. 

फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा दिखाए गए वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. फर्स्ट बिहार ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था. संवाददाता द्वारा यह खबर चलाए जाने के बाद जिला के जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा खबर ना चलाने की धमकी भी पत्रकार को दी गई थी, लेकिन इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया और आखिरकार कार्रवाई हुई.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें