ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगे

आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी कार्यक्रम स्थगित कर परिजनों से मिलने आरा जाने की घोषणा की और कहा कि पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

बिहार न्यूज
खून का कतरा खाली नहीं जाएगा-चौबे
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR:बिहार के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अश्विनी कुमार चौबे ने इस मामले पर एक बड़ा और बेहद संवेदनशील बयान दिया है। भरत तिवारी को एक सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।


मुजफ्फरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि भरत तिवारी ने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी है। जो खून बहा है उस खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। भरत के परिजनों से मिलने के लिए जा रहा हूं। मुजफ्फरपुर के बाद भागलपुर, बेगूसराय और समस्तीपुर में कार्यक्रम में शामिल होना था। सारे यात्रा को स्थगित कर मृतक के परिजनों से मिलने के लिए आरा जा रहा हूं।    


अश्विनी चौबे ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि भरत तिवारी की हत्या षड्यंत्र के तहत की गयी है। इस मामले को लेकर सरकार जागरुक है, बिहार सरकार ने कुछ पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड भी किया है। लेकिन आने वाले दिनों में उस हत्यारे को चिन्हित कर उसके बंदूक को छीन कर जेल में डालने का काम करेंगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि पुलिसिया जुर्म को हम बढ़ने नहीं देंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लोकतंत्र को कभी समाप्त नहीं होने दूंगा। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक सामाजिक लड़का था। वह हमेशा समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के हक के लिए आवाज उठाता था और उनकी लड़ाई लड़ता था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "भरत तिवारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उसके खून का एक-एक कतरा खाली नहीं जाने दिया जाएगा। इस घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है।"



मामले की गंभीरता को देखते हुए अश्विनी चौबे ने मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में तय अपने सभी आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे सीधे आरा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे मृतक भरत तिवारी के शोकाकुल परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। चौबे ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।


बिहार की कानून-व्यवस्था और अपनी ही सरकार का बचाव करते हुए चौबे ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से न्यायप्रिय और संवेदनशील है। बिहार में एनडीए की सरकार एक अच्छी और सुशासन वाली सरकार है। घटना की जानकारी मिलते ही सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है, जिसके तहत मामले में संलिप्त पाए गए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं कर रही है।


अश्विनी चौबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केवल निलंबन ही अंतिम कार्रवाई नहीं है। इस पूरे हत्याकांड के पीछे जो भी असली चेहरे हैं, उन्हें बहुत जल्द चिन्हित किया जाएगा। जिस किसी के द्वारा भी इस जघन्य हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है या साजिश रची गई है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार अपराधियों को कड़ा सबक सिखाएगी और पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ मिलकर रहेगा।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता