ब्रेकिंग
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधपुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोध

खान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनी

अग्निशमन विभाग ने खान अस्पताल का दूसरी बार फायर सेफ्टी ऑडिट किया। जांच में कई खामियां फिर सामने आईं। विभाग ने 10 दिनों में सुधार नहीं होने पर अस्पताल को सील करने की चेतावनी दी है।

बिहार न्यूज
अस्पताल को सील करने की चेतावनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को दूसरी बार खान के अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।


बता दें कि इससे पहले 7 जून को अस्पताल का फायर ऑडिट किया गया था, जिसमें कई गंभीर खामियां पाई गई थीं। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने संस्थान को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया था।


पहले निरीक्षण के 14 दिन बाद एक बार फिर विभाग की टीम अस्पताल पहुंची है, ताकि यह जांच की जा सके कि पूर्व में बताई गई कमियों को कितना दूर किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभी भी कई खामियां बरकरार हैं और उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया है।


अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पिछली जांच में मिली कमियों के आधार पर अस्पताल को नोटिस दिया गया था। दूसरी बार किए जा रहे ऑडिट में भी कई मानकों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बाद संस्थान को दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा और सुधार के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया, तो संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।


फायर अधिकारी ने बताया कि हाल ही में मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई थी। इसी घटना के बाद जिले के सभी बड़े संस्थानों का लगातार फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। जहां भी खामियां मिल रही हैं, वहां सुधार के लिए समय दिया जा रहा है। इसके बावजूद अगर संस्थान अग्निशमन विभाग के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स