ब्रेकिंग
गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया

बिहार में बाढ़ राहत कार्य के दौरान बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही सामग्री से दबकर बुजुर्ग की मौत

सारण में बाढ़ राहत के दौरान हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की बोरी की चपेट में आने से 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

Bihar Flood Relief
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ राहत कार्य के दौरान बड़ी चूक सामने आई है। सारण जिले में एक ओर जहां बाढ़ का कहर लगातार जारी है, वहीं प्रशासन द्वारा हेलीकाप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री से दबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई l इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।



जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर गांव गंडक नदी की बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरक्षित स्थान नहीं मिलने के कारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से सूखा राशन गिराया जा रहा था। 



इसी दौरान परशुरामपुर निवासी 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह पर राहत सामग्री की बोरी उनके शरीर पर गिर गई जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गईl प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोट काफी गंभीर थी, जिसके कारण अनिल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 



घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अमनौर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता