ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लाइनमैन बिंदेश्वर शाह की करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने JE की पिटाई की और सड़क जाम कर दिया। प्रशासन मामले की जांच में जुटा।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के बाद हालात बेकाबू हो गए। लाइनमैन बिंदेश्वर शाह की करंट लगने से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (JE) की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, बिंदेश्वर शाह बिजली मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने काम शुरू करने से पहले आधिकारिक तौर पर शटडाउन भी लिया था। इसके बावजूद अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 


घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान जब विभाग के JE मौके पर पहुंचे, तो गुस्साई भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।