ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

फसल बर्बाद होने की चिंता में किसान ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar News: सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड में फसल की खराब उपज और खेती से जुड़ी आर्थिक चिंता के बीच किसान बाबूलाल सिंह द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के रामनगरा वार्ड नंबर-6 में फसल की उपज नहीं होने से परेशान एक किसान द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की पहचान बाबूलाल सिंह के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि बाबूलाल सिंह ने बटाई पर जमीन लेकर सब्जी की खेती की थी। उनकी पत्नी के अनुसार, बाबूलाल पिछले कुछ दिनों से फसल को लेकर काफी चिंतित थे। उनका कहना था कि खेत में लगाई गई सब्जी की फसल उम्मीद के मुताबिक उपज नहीं दे रही है। खेती में मेहनत और खर्च करने के बावजूद फसल अच्छी नहीं होने से वह लगातार परेशान चल रहे थे।



परिजनों के मुताबिक, बाबूलाल इस बात को लेकर भी चिंता जता रहे थे कि बटाई पर ली गई जमीन की फसल में जो हिस्सा जमीन मालिक को देना होता है, उसे कैसे पूरा करेंगे। फसल की खराब उपज के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी। इसी चिंता के बीच उन्होंने अचानक कीटनाशक खा लिया।



कीटनाशक खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि खेती में नुकसान और फसल की खराब उपज को लेकर बाबूलाल काफी तनाव में थे। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता