ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

सिपाही चयन पर्षद के अध्यक्ष पद से हटाये गये SK सिंघल, DG होमगार्ड शोभा ओहटकर को मिला अतिरिक्त प्रभार

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद विवादों में घिरे एसके सिंघल को केंद्रीय चय

सिपाही चयन पर्षद के अध्यक्ष पद से हटाये गये SK सिंघल, DG होमगार्ड शोभा ओहटकर को मिला अतिरिक्त प्रभार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद विवादों में घिरे एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। एसके सिंघल रिटायर्ड डीजीपी हैं और शोभा ओहटकर होमगार्ड की डीजी हैं। शोभा ओहटकर को केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद से संजीव कुमार सिंघल को प्रभार से मुक्त किया गया है। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वही 1990 बैच की आईपीएस शोभा ओहटकर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि शोभा ओहटकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक सह महासमादेष्टा भी हैं। शोभा ओहटकर अपने कार्यों के अतिरिक्त केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष पद पर अगले आदेश तक बनीं रहेंगी। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। 

सिपाही चयन पर्षद के अध्यक्ष पद से हटाये गये SK सिंघल, DG होमगार्ड शोभा ओहटकर को मिला अतिरिक्त प्रभार

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता