ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

सीमांचल को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है प्रतिबंधित संगठन

PATNA : बिहार के सीमांचल वाले इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन की गतिविधियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। सीमांचल के इलाके खासतौर पर पूर्णिया, कटिहार, अररिय

सीमांचल को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है प्रतिबंधित संगठन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के सीमांचल वाले इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन की गतिविधियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। सीमांचल के इलाके खासतौर पर पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में एक प्रतिबंधित संगठन के लोगों की गतिविधि बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि सीमांचल में त्योहार के दौरान किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है। अलर्ट के बाद एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक प्रतिबंधित संगठन के कई सदस्यों को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान सीमांचल के जिलों में नेटवर्क का खुलासा हुआ। उसके बाद सुरक्षा एजेंसी सीमांचल के कई इलाकों पर नजर रख रहे हैं। आशंका संगठन की होली के दौरान लोग धार्मिक उन्माद फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।


गृह विभाग के वरीय अधिकारियों इस अलर्ट के बाद सीमांचल पर नजर बनाए हुए हैं। बीते साल 6 दिसंबर को कटिहार एसपी के आदेश पर एक संगठन के लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई थी। सीमांचल के कई इलाकों में प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के अलावा कई अन्य देशों के नागरिकों से जुड़ी जानकारियां खुफिया विभाग के लोग जुटा रहे हैं। कटिहार पुलिस ने कुछ महीने पहले आधा दर्जन अफगानिस्तानी नागरिकों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। सीमांचल के कई जिलों में प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के रहने की सूचना मिली है। इस मामले को लेकर एसएसबी के जवानों को सतर्क और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी एसके सारंगी के मुताबिक अलर्ट के बाद इस मामले को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है।

टैग्स