ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

शिक्षक को हुआ कोरोना, भागलपुर के एक क्वारेंटाइन सेंटर में थे तैनात

BHAGALPUR : भागलपुर जिले में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। भागलपुर में अब तक कोरोना के 162 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अभी भी 108 केस एक्टिव हैं। आज जिले में कोरोना के 21

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। भागलपुर में अब तक कोरोना के 162 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अभी भी 108 केस एक्टिव हैं। आज जिले में कोरोना के 21 नये मामले सामने आये हैं। इस बीच क्वारेंटाइन सेंटर में तैनात शिक्षक भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। अब जिला प्रशासन शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की चेन तलाशने में जुट गया है। वहीं शिक्षक के गांव के तीन किलोमीटर इलाके को सील किया गया है। 

शिक्षक को हुआ कोरोना, भागलपुर के एक क्वारेंटाइन सेंटर में थे तैनात

ताजा मामला जिले के नाथनगर प्रखंड के नूरपुर पंचायत स्थित करैला गांव से जुड़ा है। जहां एक शिक्षक जो नियमित रूप में लॉक डाउन में मुस्लिम माइनॉरिटी स्कूल में बनाये गए क्वारन टाइन सेंटर में बतौर मजिस्ट्रेट कार्यरत थे। उनकी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शनिवार शाम सात बजे रिपोर्ट पॉजिटिव आयी इसके बावजूद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता पूर्वक नही लिया और 15 घंटे तक पॉजिटिव आये शिक्षक को गांव में ही रहने दिया। आज सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे मायागंज के आईसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष है।

शिक्षक को हुआ कोरोना, भागलपुर के एक क्वारेंटाइन सेंटर में थे तैनात

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद नाथनगर के बीडीओ राकेश कुमार, सीओ राजेश कुमार और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने संयुक्त रूप से माइकिंग कर तीन किलोमीटर तक के परिधि को सील कराया व सभी संस्थान व दुकानों को बंद कराया। मामले पर सीओ ने बताया कि शिक्षक के संपर्क में आए जितने भी लोग हैं उनकी पूरी लिस्ट तैयार की जा रहा है। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी इसके अलावा अगले आदेश तक सभी संस्थानों व दुकानो को बंद रखने का आदेश दिया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता