ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

श्रद्धालुओं को मोबाईल एप के जरिए मिलेगी श्रावणी मेले की पूरी जानकारी, शौचालय समेत इन चीजों की होगी व्यवस्था

PATNA : सावन महीने में कांवरियों के लिए आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर पर्यटन विभाग ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं. श्रावणी मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी श्रद्धालुओं

श्रद्धालुओं को मोबाईल एप के जरिए मिलेगी श्रावणी मेले की पूरी जानकारी, शौचालय समेत इन चीजों की होगी व्यवस्था
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सावन महीने में कांवरियों के लिए आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर पर्यटन विभाग ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं. श्रावणी मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर मिलेगा. इसके लिए पर्यटन विभाग ने विशेष मोबाइल एप बनाया है. इसमें श्रावणी मेले के दौरान बनाई गई टेंट सिटी में खाली जगह, मेडिकल कैंप, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी.


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मेला के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर चर्चा की गई. बांका के अबरखा में 500 व्यक्तियों के सोने के लिए टेंट सिटी बनाई जा रही है. टेंट सिटी की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. इसमें वीआइपी लाउंज भी बनाया जाएगा, जहां 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था होगी. 


जानकारी के मुताबिक, श्रावणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मंच भी बनाया जा रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध कलाकारों को भी बुलाया जाएगा. कांवरिया परिपथ में 50 स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में 20 शौचालय की भी व्यवस्था होगी. 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर बिहार सरकार सुलतानगंज समेत सभी कांवरिया पथों पर व्यापक पैमाने पर तैयारी कर रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कावरियां पथ में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चिकित्सकों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ्स की पूरे श्रावणी मेला तक नियुक्ति की गई है. 

टैग्स