ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शराब तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 90 हजार लीटर शराब के साथ 60 लोग गिरफ्तार

SIWAN : सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस प्रसाशन सख्त दिखाई दे रही है. राज्य के कई जिलों में शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसी बीच सीवान में उत्पाद विभा

शराब तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 90 हजार लीटर शराब के साथ 60 लोग गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस प्रसाशन सख्त दिखाई दे रही है. राज्य के कई जिलों में शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसी बीच सीवान में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफतला हाथ लगी है. प्रसाशन ने जिले में 90 हजार लीटर शराब के साथ कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी शराब तस्करों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद सीवान जेल भेज दिया है.


इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग के निर्देश पर जिला सहित गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी जिला के उत्पाद टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी किया. इस दौरान उत्पाद विभाग को सफलता भी मिली है. उन्होंने बताया कि केवल सीवान जिले से करीब 90 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद किया गया है. साथ ही 20 शराब तस्कर व 40 शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग के अधिकारी जिले के हरेक थाना क्षेत्रों में अपने तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर रहे थे. इस दौरान एक युवक अपने साइकिल से शराब लेकर आ रहा था. रास्ते में अधिकारियों को देखा तो वह घबड़ा गया. जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसे 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

टैग्स