ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

शराब अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत छह पुलिसकर्मी घायल

ARAH : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार काफी सजग है। इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। यही वजह है कि आए दिन पुलिस की टीम द्वा

शराब अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत छह पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARAH : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार काफी सजग है।  इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। यही वजह है कि आए दिन पुलिस की टीम द्वारा जगह-जगह पर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन इस बीच अवैध शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस पर हमले की खबर भी निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र निकल कर सामने आ रहा है। यहां अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर धंधे वालों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया है जिसमें एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र  अन्तर्गत बोधा टोला गांव में अवैध शराब के अड्डे पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद घायलों का इलाज जगदीशपुर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर काफी देर रात तक इलाके में अफरातफरी मची रही। 



बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को यह सूचना मिली थी कि,जगदीशपुर के धनगाई के बोधा टोला गांव में एक घर के अंदर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री का कार्य हो रहा है। इसके बाद एएसआई विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गांव भेजा गया था। इस दौरान  घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक धर दबोचा। इस बीच आरोपित को गाड़ी पर बैठाने के दौरान कथित धंधेबाजों और महिलाओं ने समूह बनाकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एएसआई बिपिन कुमार सिंह सहित छह जवान अनिल कुमार, ललन सिंह, रविन्द्र सिंह, नीरज कुमार, अशोक कुमार लोग जख्मी हो गए। इस दौरान पकड़ा गया आरोपित फरार हो गया।


थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सत्यार्थी ने बताया कि, बदमाशों ने हमले में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में सूचना पर अतिरिक्त टीम को भेजा गया।अस्पताल बाद में घायलों को आनन फानन में रेफरल अस्पताल जगदीशपुर लाया गया। सभी खतरे से बाहर है। पुलिस तीन दर्जन तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। प्राथमिकी के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल ये सभी गांव छोड़कर फरार बताए जाते हैं।