ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

शीतकालीन सत्र में दिखेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, विधानमंडल परिसर की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा

PATNA : शीतकालीन सत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया है. पटना में विधानमंडल परिसर की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने व्यवस्था की समी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शीतकालीन सत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया है. पटना में विधानमंडल परिसर की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने व्यवस्था की समीक्षा की. पटना जिला पदाधिकारी कुमार रवि ने बिहार विधान सभा सत्र के अवसर पर माॅकड्रील के दौरान कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों, सेवा संगठनों और छात्र संगठनों के की ओर से हड़ताल और विभिन्न मुद्दों को लेकर जुलूस निकालने साथ ही प्रदर्शन करने की संभावना बनी रहती है. जिसको देखते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. 


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधान मंडल के मुख्य द्वार से सदस्य के कार में बैठ कर सिर्फ पास होल्डर ही अन्दर आयें और कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति विधान मंडल परिसर में प्रवेश नहीं करे. अनुसार विधान मंडल परिसर में कोई सदस्य भी शस्त्र के साथ अंदर प्रवेश नहीं करेंगे. मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी इस बात को ध्यान में रखेंगे कि इस प्रकार की आशंका होने पर सुरक्षा कर्मी तुरंत इसकी देंगे. 


डीएम ने कहा कि आवश्यकतानुसार प्रदर्शनकारियों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री या सभापति से भेंट कराने की व्यवस्था दण्डाधिकारी पुलिस बल के संरक्षण में गर्दनीबाग धरना स्थल नियंत्रण में प्रतिनियुक्त वरीय दण्डाधिकारी की ओर से की जाएगी. उन्होंने एसएसपी से कहा कि सी0सी0टी0वी0 नियंत्रण कक्ष में निगरानी हेतु एक योग्य पदाधिकारी की तैनाती करेंगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विधान मंडल परिसर और आस-पास के इलाके में पहले की तरह विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा-144  लागु करेंगे. सदर डीएसपी और सचिवालय  पुलिस उपाधीक्षक इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता