ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शिक्षक भर्ती परीक्षा में फंस सकता है कानूनी पेंच! पटना हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी

PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली के लिए ली गई परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसकी जांच की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षक

शिक्षक भर्ती परीक्षा में फंस सकता है कानूनी पेंच! पटना हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली के लिए ली गई परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसकी जांच की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षक अभ्यर्थी भी आंदोलन पर उतर गए हैं। अब इस मामले में कानूनी पंच फंसने क संभावना बढ़ गई है। नाराज अभ्यर्थी हाई कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। पटना हाई कोर्ट में जल्द ही बीपीएससी और सरकार के खिलाफ रिट याचिका दायर की जा सकती है।


दरअसल, शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि बीपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा में भारी गड़बड़ी की गई है। रिजल्ट आने के बाद से ही अभ्यर्थी पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय पहुंच रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि मेरिट लिस्ट के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया है। अभ्यर्थी आरोप लगा रहे हैं कि योग्य अभ्यर्थियों की जगह अयोग्य अभ्यर्थियों को शिक्षक बना दिया गया है।


इसी बीच खबर आ रही है कि शिक्षक अभ्यर्थी इस मामले को लेकर पटना हाई कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट के वकील से बातचीत की है और जल्द ही हाई कोर्ट में शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर रिट याचिका दाखिल हो सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर हाईकोर्ट में शिक्षक भर्ती परीक्षा के खिलाफ याचिका दायर होती है तो इसमें कानूनी पेच फंस सकता है। पटना हाईकोर्ट अगर अभ्यर्थियों के समर्थन में आदेश जारी करता है, तो संभव है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अटक सकती है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें