ब्रेकिंग
टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शाम 4 बजे तक स्नातक निर्वाचन सीटों पर 43.87% और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 74.55% मतदान हुआ। 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद होगा।

Bihar MLC Election 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो शाम 4 बजे तक चली। शाम चार बजे तक के मतदान प्रतिशत की बात करें तो स्नातक सीटों पर कुल 43.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 74.55 फीसद मतदान हुआ है।




चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन की चार सीटों पर शाम चार बजे तक कुल 43.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें पटना स्नातक सीट पर 36.19 प्रतिशत, तिरहुत स्नातक सीट पर 42.15 प्रतिशत, दरभंगा स्नातक सीट पर 42.00 और कोसी स्नातक सीट पर 52.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।




वहीं शिक्षक निर्वाचन सीटों की बात करे तो शाम चार बजे तक कुल 74.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर 56.89 प्रतिशत, सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर 87.16 प्रतिशत, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर 78.10 प्रतिश और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए सबसे अधिक 79.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है।




इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गया है। स्नातक निर्वाचन सीटों पर वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है लेकिन शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदाताओं ने अधिक वोटिंग की है। 8 सीटों के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में थे। आगामी 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद पता चलेगा कि किसे जीत का आशीर्वाद मिला है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता