ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शिक्षक बहाली : तीसरे राउंड के लिए तय हुई तारीखें, विभाग ने जारी किया आदेश

पटना : बिहार में प्रारंभिक कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की तिथि शिक्षा विभाग ने तय कर दी है. 14 से 22 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में अभ्यर्थ

शिक्षक बहाली : तीसरे राउंड के लिए तय हुई तारीखें, विभाग ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार में प्रारंभिक कक्षा एक से आठ  तक के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की तिथि शिक्षा विभाग ने तय कर दी है. 14 से 22 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। करीब 1400 नियोजन इकाइयों में लगभग 13 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है.


आपको बता दें कि विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि वर्ष 2019-20 में प्रारंभ की गई शिक्षक नियुक्ति में पहले व दूसरे चक्र की प्रक्रिया संबंधित नियोजन इकाइयों द्वारा पूरी कर ली गई है. दोनों चक्र की काउंसिलिंग और चयन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिन नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से काउंसिलिंग नहीं हो सकी अथवा रद्द कर दी गई. ऐसी नियोजन इकाइयों के लिए उक्त तिथि निर्धारित की गई है.


नगर निकाय इकाई :


14 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान

15 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के गणित, विज्ञान व भाषा

16 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए


प्रखंड नियोजन इकाई :


17 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान

18 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के गणित, विज्ञान व भाषा

20 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए


पंचायत नियोजन इकाई :


22 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें