ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

बिहार : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिना एग्जाम दिए प्रमोट किये जाएंगे क्लास 1 से 8 तक के बच्चे

PATNA : शिक्षा विभाग ने अकेडमिक सेशन 20-21 के लिए जरूरी ऐलान किया है जिसके मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के 1.60 करोड़ बच्चों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया जायेगा. हालांकि, प्रम

बिहार : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिना एग्जाम दिए प्रमोट किये जाएंगे क्लास 1 से 8 तक के बच्चे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग ने अकेडमिक सेशन 20-21 के लिए जरूरी ऐलान किया है जिसके मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के 1.60 करोड़ बच्चों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया जायेगा. हालांकि, प्रमोट करने से पहले इन बच्चों को अपनी वर्तमान कक्षा की बुनियादी अध्ययन सामग्री पढ़ायी जायेगी. बता दें कि कोरोना के चलते क्लास नहीं चल पाए जिस वजह से शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है. इसके मुताबिक इन बच्चों को अगली कक्षा में तभी प्रवेश मिलेगा, जब वे अपनी पिछली कक्षा की पढ़ाई तीन महीने तक पढ़ लेंगे. 


जानकारी के मुताबिक तीन महीने की इस पढ़ाई को कैच-अप कोर्स कहा जा रहा है. इसके जरिये बच्चे को प्रमोट पिछली कक्षा की बेसिक जानकारी दी जायेगी. दरअसल, पूरे शैक्षणिक सत्र में एक भी दिन औपचारिक तौर पर कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं. शिक्षा विभाग ये क्लास मार्च के बीच से शुरू कर सकता है. 


इस क्लास में बच्चों को किसी कक्षा विशेष की अध्ययन सामग्री की बुनियादी जानकारी कम समय में बच्चों को दी जाती है, ताकि वे अगली कक्षा की विषय सामग्री को अच्छी तरह समझ सकें. इसके लिए किसी कक्षा विशेष के बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री भी सुनिश्चित की जाती है.