ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एसपी साहेब ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को थमाया फूल, 'जान है तो जहान है' का दिया संदेश

SHEOHAR: शिवहर जीरो माइल चौक पर एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सड़कों पर बिना हेमलेट गाड़ी चलाने वाले युवकों को उन्होनें गु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जीरो माइल चौक पर एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सड़कों पर बिना हेमलेट गाड़ी चलाने वाले युवकों को उन्होनें गुलाब देकर 'जान है तो जहान है' का पाठ पढ़ाते हुए हेमलेट पहनने की सलाह दी।


एसपी संतोष कुमार ने खुद युवकों और छात्रों को गुलाब का फूल  भेंट कर हेमलेट पहनने और जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी।इस दौरान उन्होनें करीब आधा दर्जन लोगों को बिना हेमलेट गाड़ी चलाने के लिए एक गुलाब का फूल भेंट किया गया। इस दौरान उन्होनें चार चक्का वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाते सीट बेल्ट का प्रयोग करने की भी सलाह दी।


एसपी ने कहा कि आपका जीवन अनमोल है। सड़कों पर सावधानी से चले और अपनी आने वाले भावी जिंदगी को बचाएं। एसपी ने कहा कि आप खुद सोचें यह सब आप लोगों के  लिए ही है। उन्होनें बताया कि हम 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ये अभियान चला रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता