ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR

शिवहर जिले में पिता पर नाबालिग बेटी से छह दिनों तक दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का आरोप, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

बिहार
कलयुगी बाप की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी पिता ने अपनी 17 वर्षीया बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. छह दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण किया गया है. वहीं उसे घर में बंधक बनाए रखा गया. मौका पाकर लड़की फरार हो गई और महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. 


महिला थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया. मेडिकल कराने के बाद लड़की के बयान पर पिता मुकेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर महिला थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर, एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 


बताते चलें कि मुकेश राम राजमिस्त्री का काम करता है. शादी के बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. कुछ साल रहने के बाद मुकेश राम ने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया और साली के साथ दूसरी शादी रचा ली. जिससे तीन पुत्र व एक पुत्री है. पहली पत्नी ने भी तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी कर ली.


 पीड़िता अपनी मां के साथ रहने लगी. उसकी मां मजदूरी करने परदेस चली गई तो वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहने लगी. चार माह पूर्व पिता मुकेश राम ननिहाल से लड़की को लेकर अपने घर आ गया. लड़की पिता और मौसी के साथ रहने लगी. तीन सितंबर को पिता का मौसी के साथ विवाद हुआ। 


मौसी बच्चों को लेकर अन्यत्र चली गई। चार सितंबर की रात पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं लगातार छह दिनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। वह पिता के चंगुल से भागना चाहती थी लेकिन पिता ने बंधक बनाकर रखा था। बुधवार को मौका पाकर वह भाग निकली और महिला थाने पहुंची। इसके बाद मामला दर्ज हुआ।

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स