ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

शिवहर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. <

शिवहर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


पहली घटना  पिपराही थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी जगन्नाथ राम के 19 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार की मौत गड्ढे में डूबने के कारण हो गई. वहीं, दूसरी घटना मोहरी गांव की है जहां मोहारी पुल के पास 32 वर्षीय रघुनी दास की भी गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रघुनी दास अपने ससुराल खौरापहाड़ी जाने के लिए घर से निकला था. इसी क्रम में गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई.


थाना अध्यक्ष राज कौशल ने घटना की पुष्टि की है. बताया जाता है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. इन दोनों घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.