ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

लाल निशान के ऊपर पहुंचा बागमती का जलस्तर, तेज कटाव से दहशत में लोग; NDRF कैम्प में घुसा पानी

Bihar Flood Alert: शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। डुब्बाघाट स्थित NDRF कैंप में बाढ़ का पानी घुस गया, जबकि कई इलाकों में तेज कटाव से लोगों में दहशत है। प्रशासन ने राहत और तटबंध सुदृढ़ीकरण का काम तेज कर दिया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood Alert: नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र सहित इलाके में जारी बारिश के बीच सोमवार को एक बार फिर बागमती नदी ने रौद्र रूप धारण कर ली है. नदी में उफान आ गया है. बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. जलस्तर अब लाल निशान के ऊपर पहुंच गया है.



वर्तमान में बागमती नदी के डुब्बाघाट स्थित गेज पर बागमती नदी का खतरा के निशान का जलस्तर 61.28 मीटर है. नदी का जलस्तर लाल निशान को पार करते हुए 61.33 मीटर पर बह रही है. इस सीजन में यह बागमती नदी के जलस्तर का उच्चतम रिकार्ड है. इधर, नदी की धाराओं में उफान लगातार बढ़ रहा है.



बागमती नदी का पानी तटबंध के भीतर व कई निचले इलाकों की ओर तेजी से फैल रहा हैं. सावन को डुब्बा घाट पर बना एनडीआरएफ की कैम्प में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. डुब्बाघाट, पिपराही घाट, अदौरी घाट व मोतनाजे सहित कई इलाकों में जबरदस्त कटाव हो रहा है. कटाव के चलते किसानों की खेत सहित फसलें नदी की गोद में समा रही है. नदी की धाराओं में आए उफान और जलस्तर में तेज वृद्धि के चलते तटबंध के आसपास बसे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत में है.



उधर, पिपराही स्थित बागमती पुल के के पिलर संख्या एक के पास लगातार कटाव जारी हैं. कटाव का दायरा लगातार बढ़ रहा है. पुल के अलावा नदी के दोनों किनारों पर भी कटाव बढ़ रहा है. इस बीच जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर जिला प्रशासन और बागमती प्रमंडल की टीमें अलर्ट व एक्शन मोड में है. बाढ़ सुरक्षात्मक व तटबंध सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार जारी है. बड़ा बड़ा पत्थर व मिट्टी भरा बोरा डालकर कटाव को रोकने का कार्य चल रहा है. बागमती प्रमंडल की टीमें लगातार नदी व जलस्तर पर नजर रख रही है.



वहीं बागमती नदी का पानी बेलवा डैम के सहारे बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल के सहारे तेजी से बह रहा है. इधर डीएम प्रतिभा रानी ने बताई है कि पिपराही व डुब्बा पुल दोनो स्थानों पर कटाव हो रही है. दोनो स्थानों पर कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मती कार्य किया जा रहा है. बढ़ते नदी के जलस्तर व बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है. हर परिस्थिति से सामना करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.

शिवहर, समीर कुमार झा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता