ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सावधानी हटी-दुर्घटना घटी: खाना बनाते समय दुपट्टे में लगी आग, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही महिला

SHEOHAR: कहते हैं कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी..थोड़ी सी लापरवाही बड़ी आफत बनकर सामने आ जाती है। शिवहर में एक महिला इस लापरवाही की वजह से आज अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बी

सावधानी हटी-दुर्घटना घटी: खाना बनाते समय दुपट्टे में लगी आग, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही महिला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: कहते हैं कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी..थोड़ी सी लापरवाही बड़ी आफत बनकर सामने आ जाती है। शिवहर में एक महिला इस लापरवाही की वजह से आज अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। महिला के शरीर का 90% भाग आग से जल गया वह बुरी तरह से झुलस चुकी है। उसकी इस हालत को देखकर परिवारवाले भी हैरान हैं।  


बताया जाता है कि महिला घर के किचन में खाना बना रही थी तभी रसोई गैस के संपर्क में आने से उसके दुपट्टे में आग लग गयी। दुपट्टे से धुआं निकलने और देखते ही देखते आग फैलने की वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद पूरे शरीर में आग लग गयी। आग लगने से पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया। शरीब का 90 फीसदी भाग जल गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


आनन-फानन में परिजन उसे शिवहर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज शुरू हुआ। महिला की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। घायल महिला की पहचान मोतिहारी के फेनहारा थाना क्षेत्र निवासी तबरेज आलम की पत्नी 25 वर्षीय अनीशा खातून के रूप में हुई है।  


टैग्स