ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हादसों का शनिवार : नई बाइक की पूजा कराने गए तीन युवक की मौत, तेज रफ़्तार ट्रक ने भी एक युवक ली जान

NALNADA/ SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबरें सामने न आती ह

हादसों का शनिवार : नई बाइक की पूजा कराने गए तीन युवक की मौत, तेज रफ़्तार ट्रक ने भी एक युवक ली जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALNADA/ SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबरें सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों दोस्त सड़क किनारे गिर गए। 


दरअसल, सरमेरा थाना क्षेत्र के चूहरचक गांव के पास रात तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों दोस्त सड़क किनारे गिर गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे। 


बताया जा रहा है कि , कुछ दिन पहले ही राहुल कुमार ने नई बाइक खरीदी थी बाइक की पूजा करानी थी। इस दौरान राहुल के साथ उसकेदो दोस्त भी साथ गए थे। परिजनों ने यह भी बताया कि रोहित शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है। बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे। 


इधर, इस मामले को लेकर  सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क किनारे तीन लोग गिरे हुए हैं। पुलिस सूचना पर पहुंची. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। 


वहीं, एक अन्य मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा। ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, पिपराही के डुब्बा पुल की घटना। आक्रोशित लोगों ने शिवहर सीतामढ़ी मुख्य पथ के डूबा घाट पर किया सड़क जाम, शव के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन।