ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

चुनावी अखाड़े में उतरी आनंद मोहन की बेटी, भाई को जिताने के लिए कर रही जी-तोड़ मेहनत

SHEOHAR : बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के साथ-साथ उनकी बेटी सुरभि आनंद भी अखाड़े में उतर गई हैं. उत्तर बिहार में हॉट सीट मानी जा रह

चुनावी अखाड़े में उतरी आनंद मोहन की बेटी, भाई को जिताने के लिए कर रही जी-तोड़ मेहनत
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR :  बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के साथ-साथ उनकी बेटी सुरभि आनंद भी अखाड़े में उतर गई हैं. उत्तर बिहार में हॉट सीट मानी जा रही शिवहर विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार पूरे शबाब पर है. शिवहर विधानसभा से राजद प्रत्याशी के तौर पर बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद प्रत्याशी हैं. ऐसे में चुनाव प्रचार अभियान की कमान आनंद मोहन की पुत्री सुरभि आनंद ने अपने हाथों में थाम ली है.


सुरभि आनंद घर-घर खासकर महिलाओं से पहुंचकर अपने भाई के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है. सुरभि आनंद ने बात करते हुए बताया कि जो स्नेह और प्यार मेरे पापा और मेरे भाई को मिलता है. उससे  कहीं ज्यादा हम भाई बहन को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बुजुर्ग हो गई है. जीतने के बाद सीधा कुर्सी पर चिपके रहते हैं. विकास और रोजगार से उनका कोई वास्ता नहीं होता है. आज समय आया है कि अब  सभी लोग युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंप दें.


उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में शिवहर की दुर्दशा काफी हो गई है. यहां सड़कों की हालत स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी खस्ता है. अब जरूरत है युवाओं को  मौका देने का. युवा नेतृत्व ही युवाओं की भला कर सकता है और विकास का क्षेत्र में नया आयाम ला सकता है. इस बार राजद कोई भी चूक नहीं करना चाह रही है.


चेतन आनंद का नाम इस बार मतदाता सूची में शिवहर में भी शामिल करा दिया गया है. पूर्व सांसद और प्रत्याशी चेतन आनंद कुमार लवली आनंद भी लगातार शिवहर क्षेत्र में दौरा कर अपने पुत्र को विजयश्री दिलाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं.  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manoj

FirstBihar संवाददाता