ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बिहार के इस जिले में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जिले के 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी अनंत कुमार राय ने तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है और जल्द से जल्द नई जगह योगदान देन

बिहार के इस जिले में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जिले के 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी अनंत कुमार राय ने तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है और जल्द से जल्द नई जगह योगदान देने का निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिया है।


एसपी अनंत कुमार राय ने बताया है कि जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक आशुतोष प्रसाद को पुलिस केंद्र से साइबर थाना भेजा गया, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से ब्रजावाहन प्रभारी बनाया गया, पुलिस अबर निरीक्षक जयनाथ प्रसाद को पिपराही थाना से हटाकर तरियानी थाना अनुसंधान ईकाई भेजा गया, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार को ब्रजावाहन प्रभारी से हटाकर शिवहर थाना में भेज गया, पुलिस अवर निरीक्षक बिंदा प्रसाद को श्यामपुर भटहां थाना से हटाकर शिवहर थाना भेजा गया, परिचारी लक्ष्मी कुमार को परिवहन शाखा से हटाकर यातायात प्रभारी बनाया गया है।


वहीं पुलिस आवास निरीक्षक गजेंद्र कुमार को सदर प्रेषण व्यवहार न्यायालय से हटाकर शिवहर थाना भेजा गया, एसआई प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी सेवा पुस्तिका से अतिरिक्त पेंशन शाखा में भेजा गया, पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद एहरार खान को पेंशन शाखा से पिपराही थाना भेजा गया है। सहायक अवर निरीक्षक वशिष्ठ नारायण राय को पूरनहिया से हटाकर तरियानी थाना भेजा गया, सहायक अवर निरीक्षक शालिग्राम झा को फतेहपुर थाना से हटाकर व्यवहार न्यायालय प्रेषण में भेजा गया, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को पूरनहिया थाना से फतेहपुर थाना तथा आशु सहायक अबर निरीक्षक संजीव कुमार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय से गोपनीय प्रवाचक में स्थानांतरण किया गया है।


बिहार के इस जिले में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश