ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार के इस जिले में 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

SEOHAR: शिवहर में कानून व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने के लिए जिले के 6 पुलिस अधिकारियों का एसपी ने तबादला कर दिया है। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया ह

बिहार के इस जिले में 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में कानून व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने के लिए जिले के 6 पुलिस अधिकारियों का एसपी ने तबादला कर दिया है। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।


एसपी अनंत कुमार राय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, जसीम अंसारी को नगर थाना से हटाकर फतेहपुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। नंदकिशोर सिंह को तरियानी थाना से हटाकर फतेहपुर थाना भेजा गया है वहीं शालिग्राम झा को व्यवहार न्यायालय शिवहर से हटाकर फतेहपुर थाना भेजा गया है।


वहीं रामायण कुमार को नगर थाना से हटाकर श्यामपुर भटहां थाना में तैनात किया गया है। आरती कुमारी को तरियानी थाना से हटाकर पुरनहिया थाना भेजा गया जबकि संजीव कुमार को पुरनहिया थाना से तरियानी थाने में ट्रांसफर किया गया है। एसपी ने सभी को जल्द से जल्द कार्यभार को संभालने का निर्देश दिया है।