ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

बागमती का बढ़ा जलस्तर: शिवहर में DM-SP ने तटबंध का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का दिया अल्टीमेटम

शिवहर में लगातार बारिश के बीच बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने दाएं तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध पर रेन-कट, अतिक्रमण और अन्य कमियां मिलने पर अधिकारियों को पांच दिनों के भीतर मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के सख्त..

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में लगातार हो रही बारिश के बीच बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बागमती नदी के दाएं तटबंध का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।


निरीक्षण का उद्देश्य तटबंध की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और संभावित खतरे से पहले आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तटबंध पर कई स्थानों पर बारिश के कारण हुए कटाव (रेन-कट), आंशिक अतिक्रमण और अन्य कमियां मिलीं।


अधिकारियों ने पाया कि तटबंध के आसपास कई स्थानों पर बिजली के पोल और बड़े पेड़ मौजूद हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हैं। साथ ही कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण भी पाया गया, जिससे तटबंध की मजबूती प्रभावित होने की आशंका है।


इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने बागमती प्रमंडल, शिवहर के कार्यपालक अभियंता को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने तटबंध की मरम्मत पूरी करने और सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिनों का सख्त अल्टीमेटम दिया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त किया जाए, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।


जिला प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और तटबंधों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट: समीर कुमार झा | शिवहरबागमती का बढ़ा जलस्तर: शिवहर में DM-SP ने तटबंध का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का दिया अल्टीमेटमबागमती का बढ़ा जलस्तर: शिवहर में DM-SP ने तटबंध का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का दिया अल्टीमेटमबागमती का बढ़ा जलस्तर: शिवहर में DM-SP ने तटबंध का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का दिया अल्टीमेटम

बागमती का बढ़ा जलस्तर: शिवहर में DM-SP ने तटबंध का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का दिया अल्टीमेटम

टैग्स