ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

PATNA: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी. दिल्ली की साकेत विशेष पॉक्सो कोर्ट ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषियों का आज सजा सुनाएगी. साकेत कोर्ट के अतिरिक्त

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी. दिल्ली की साकेत विशेष पॉक्सो कोर्ट ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषियों का आज सजा सुनाएगी. साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीष सौरभ कुलश्रेष्ठ इस मामले पर सुनवाई करेंगे. सजा की अवधि पर बहस सुनने के बाद 19 दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी.


साकेत कोर्ट ने 20 जनवरी को फैसला सुनाते हुए एनजीओ संचालक ब्रजेश ठाकुर समेत 19 लोगों को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म के कई मामलों में दोषी करार दिया है. इस केस में एक आरोपी को आरोपमुक्त भी कर दिया गया है. मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत दोषियों को न्यूनतम 10 साल और अधिकतम उम्र कैद की सजा मिल सकती है.  


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 40 नाबालिग बच्चियों और लड़कियों से रेप और यौन शोषण होने की बात सामने आई थी. आरोप है कि जिस शेल्टर होम में बच्चियों के साथ रेप हुआ था, वो ब्रजेश ठाकुर का है. पूरे केस का खुलासा होने के बाद मेडिकल टेस्ट में करीब 34 बच्चियों के यौन शोषण की पुष्टि हुई थी. सुनवाई के दौरान पीड़ितों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें नशीली दवा देने के साथ मारा-पीटा जाता था, फिर उनके साथ जबरन यौन शोषण किया जाता था. इस मामले में ब्रजेश ठाकुर के अलावा शेल्टर होम के कर्मचारी और बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल फरवरी में इस मामले को बिहार से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था, जिसके बाद साकेत कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है.