ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

शेखपुरा में तीन दिवसीय ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ

SHEKHPURA : शेखपुरा में ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज शुरू हो गई। रविवार से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में देशभर के कुल 165 प्

शेखपुरा में तीन दिवसीय ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा में ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज शुरू हो गई। रविवार से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में देशभर के कुल 165 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस बैठक में सेवानिवृत बैंक कर्मियों के पेंशन और बीमा से संबंधित समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई।


इस अवसर पर ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एससी जैन ने बताया कि साल 1995 के बाद से आजतक सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों का पेंशन अपडेशन नहीं हो सका है। विगत सात वर्षों में चिकित्सा बीमा प्रीमियम में सात गुणा वृद्धि हुई है। जिसके कारण अब चिकित्सा बीमा प्रीमियम का भुगतान आम सेवानिवृत्त कर्मियों के पहुंच के बाहर हो गया है। साथ ही प्रीमियम पर जीएसटी कटौती से और भार बढ गया है।


इस दौरान उन्होंने एआईबीआरएफ की ओर से बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती नहीं करने और बैंक की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए न्यूनतम दो लाख का बीमा कराये जाने की मांग की है। कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पेंशन अपडेशन आदि मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी डीएन त्रिवेदी ने दी।

टैग्स