ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शेखपुरा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो लोगों की हालत नाजुक

SEKHPURA: शेखपुरा जिले के हथियामा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमनी मोड़ के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोग गाड़ी में दब गये। स्थानीय लोगों की मदद स

शेखपुरा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो लोगों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SEKHPURA: शेखपुरा जिले के हथियामा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमनी मोड़ के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोग गाड़ी में दब गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। गैस कटर के जरीये दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में शेखपुरा-बरबीघा 333-ए को पार कर रहा था। इसी बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जबकि गाड़ी में बैठे दो लोग गाड़ी में ही दब गए। 


स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद स्थानीय लोग गैस कटर के माध्यम से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात को बहाल करने में जुटी है। घायलों की पहचान पटना निवासी शैलेन्द्र सिंह और लक्ष्मीकांत के रूप में की गई है जो झारखंड के मधुपुर से पटना लौट रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

टैग्स