ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

BIHAR NEWS : आलू-प्याज कारोबारी से तीन लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्तौल की बट से किया घायल

BIHAR NEWS : हसनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आलू और प्याज के थोक कारोबारी से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। यह घटना रात करीब 10.30 बजे

आलू-प्याज कारोबारी से तीन लाख की लूट
आलू-प्याज कारोबारी से तीन लाख की लूट
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : हसनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आलू और प्याज के थोक कारोबारी से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। यह घटना रात करीब 10.30 बजे हसनपुर-राजघाट पथ के कोकनी मोड़ के पास हुई। आधा दर्जन की संख्या में मौजूद हथियारबंद अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही कारोबारी रुपेश कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, कोकनी गांव निवासी रुपेश कुमार बाजार स्थित इमली चौक रोड पर आलू-प्याज की थोक दुकान चलाते हैं। रविवार की रात वे दुकान बंद कर अपने कर्मी संतोष कुमार महतो के साथ साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके पास रुपये से भरा थैला था। कोकनी मोड़ के पास अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और साइकिल रोक दी। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से हमला कर रुपेश को घायल कर दिया और रुपये से भरा थैला छीनकर गन्ना खेत की ओर फरार हो गए।


घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रुपेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वहीं, इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं।


सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से सुराग जुटाने की कोशिश की और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


व्यापारियों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस गश्त के बावजूद आए दिन वारदातें हो रही हैं। कारोबारी संगठन ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इधर, लूट की घटना के बाद हसनपुर सहित आसपास के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि दशहरे के दौरान इस तरह की घटनाएं प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़े करती हैं।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों में डर और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।