ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

समस्तीपुर में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी: डीएम-एसपी ने कर्मियों को किया ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर में 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने कर्मियों को ब्रीफिंग कर जरूरी निर्देश दिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और धारा 144 लागू की गई है।

बिहार
14 नवम्बर को मतगणना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: कल 14 नवम्बर को होने वाले मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, कल्याणपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर, हसनपुर, रोसड़ा और उजियारपुर में भी मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं।


मतगणना कार्य में लगाए गए सभी कर्मियों को डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उनके लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों  को जानकारी देते हुए डीएम, एसपी बताया कि सुबह 8 बजे से पहले पोस्टल बैलेट फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम से डाले गए वोट की काउंटिंग शुरू की जाएगी। मीडिया सेंटर में राउंड वाइज समय समय पर जानकारी दी जाएगी।


आमलोगों को मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर रुकने के लिए बैरिकेटिंग के साथ ही धारा 144 लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दूसरे रास्ते से चालू करने के निर्देश दिए गए है। परिणाम होने के बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए भी सोशल मीडिया निगरानी टीम बनाई गई है।आमलोगों से भी अपील की गई है कि आप अफवाहों पर ध्यान नही देकर सिर्फ प्रशासन द्वारा जारी सोशल मीडिया प्रेस विज्ञप्ति पर ही भरोसा करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता