ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'

आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल

Bihar Police Viral Video: समस्तीपुर में आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 की टीम से युवक के भिड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस और युवक के बीच सड़क पर काफी देर तक हुई खींचतान के बाद अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। वायरल वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति....

आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police Viral Video: समस्तीपुर में अपराधियों के पुलिस के सामने बेखौफ होने का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक को पकड़ने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को ही उसके विरोध का सामना करना पड़ा. आरोपी युवक पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगा और पकड़ने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और युवक के बीच सड़क पर कीचड़ में काफी देर तक उठापटक होती दिखाई दे रही है.


मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास एनएच-122बी किनारे पुराने टाटा स्टैंड के समीप का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ डायल 112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की टीम युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी.


पुलिस के अनुसार, टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक उनसे हाथापाई करने लगा. इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी.


इसके बाद मौके पर काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच खींचतान होती रही. सड़क पर हो रही इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया.


वायरल वीडियो में पुलिस की कार्रवाई

घटना के वायरल वीडियो में एक दूसरा व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है, जो पुलिस टीम का सदस्य नहीं बताया जा रहा है. वीडियो में वह एक पुलिसकर्मी से लाठी लेकर युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है. युवक को लाठी से पीटे जाने के बाद वह सड़क पर गिर जाता है. वीडियो में एक महिला भी युवक को इस तरह नहीं पीटने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है.


इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में एक स्थानीय व्यक्ति को लाठी लेकर आरोपी की पिटाई करने की अनुमति कैसे मिली. बताया जा रहा है कि डायल 112 की टीम काफी देर तक युवक को काबू करने की कोशिश करती रही. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद युवक को नियंत्रित किया जा सका.


अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, रस्सी से बांधकर थाने ले गई पुलिस

घटना की सूचना मोहिउद्दीननगर थाना को दी गई. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को काबू में लिया गया. पुलिस ने उसे रस्सी से बांधकर हिरासत में लिया और थाने ले गई. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.


युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, मामले की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.


मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि डायल 112 पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के सत्यापन और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी. वहां हुई पूरी घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.