ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने 5 लोगों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: समस्तीपुर के मोहनपुर में नेशनल हाईवे-122 के किनारे बैठे पांच लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्पदंश पीड़ित मनीष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-122 के किनारे बैठे पांच लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



मृतकों की पहचान नरेश ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र विकास ठाकुर और खोभारी ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी विकास ठाकुर के पुत्र मनीष को गुरुवार शाम एक जहरीले सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया और झाड़-फूंक भी करवाई।



बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक करने वाले ओझा या स्थानीय लोगों ने मनीष को रातभर नहीं सोने देने की हिदायत दी थी। इसी सलाह के चलते गांव के कई युवक मनीष को जगाए रखने के लिए उसके साथ सड़क किनारे बैठे थे।




इसी दौरान अंधेरे में तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास ठाकुर और पप्पू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सर्पदंश से पीड़ित मनीष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।




बताया गया है कि दुर्घटना में मनीष का हाथ टूट गया है। वहीं, दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता