ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

समस्तीपुर में अमित शाह की सभा रद्द होने से कार्यकर्ता निराश: खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलिकॉप्टर

समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चक्रवात मोनथा के असर से अमित शाह की चुनावी सभा रद्द कर दी गई। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। घंटों इंतजार के बाद भीड़ निराश होकर लौट गई। कई महिलाएं उम्मीद में आई थीं कि उन्हें महिला..

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: चक्रवात मोनथा ने नेताओं के चुनाव-प्रचार पर खासा असर डाला है। मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के उड़ान नहीं भड़ने से सभा तक को रद्द करना पड़ गया। समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय में अमित शाह की सभा भी रद्द हो गई। जिससे एनडीए कार्यकर्ताओ के साथ ही दूरदराज से आने वाली महिलाआों में निराशा देखने को मिली। 


अमित शाह की बातों को सुनने के लिए आई महिलाएं घंटों भूखी प्यासी बैठी रही और केन्द्रीय गृह मंत्री के इंतजार कर रही थी। अमित शाह की चुनावी सभा को लेकर उजियारपुर और आसपास के विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के द्वारा काफी भीड़ जुटाई गई थी। भीड़ करीब 5 घण्टो से अमित शाह के इंतजार में थी लेकिन अचानक 3 बजे दोपहर में मंच से यह बताया गया कि खराब मौसम के कारण अमित शाह नही आ पाएंगे।हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग पर अमित शाह ने लोगो को सम्बोधित किया लेकिन भीड़ कोई बात सुनने के लिए रुकी नही।


सबको यही निराशा थी कि सुबह से ही उनके स्थानीय नेता सभा मे लेकर आए थे और वे लोग भूखे प्यासे मोदी- नीतीश को सुनने आयी हुई थी लेकिन अंत मे बताया गया कि वे लोग नही आ रहे है। कई महिलाओं को महिला रोजगार योजना की दस हजार राशि नही मिली थी। वह इसी उम्मीद में आई थी कि उनको अब लाभ मिल जाएगा। हालांकि कुछ महिला का कहना था कि उन्हें नीतीश कुमार दस हजार दिए है। इसलिए मोदी जी नही भी आए फिर भी वोट उन्ही को देंगे। अमित शाह के नही आने से कार्यकर्ताओ में निराशा जरूर देखने को मिली लेकिन मौसम के आगे सब विवश नजर आए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता