ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बाढ़ पीड़ितो का हाल जानने पहुंचे मंत्री जी का हुआ भव्य स्वागत, अब हो रहे ट्रोल

SHEKHPURA : पटना सहित बिहार के कई जिले में बाढ़ और जलजमाव से लोग हलकान है. नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि अब इलाके का दौरा करने में जुट गए हैं. इसी बीच ग्रामीण विकास

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SHEKHPURA : पटना सहित बिहार के कई जिले में बाढ़ और जलजमाव से लोग हलकान है. नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि अब इलाके का दौरा करने में जुट गए हैं. 

इसी बीच ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बाढ़ पीड़ितो का हाल जानने शेखपुरा के घटकुसुम्भा गए थे. जहां ग्रामीण विकास मंत्री का भव्य स्वागत हुआ. बाढ़ पीड़ितो का हाल जानने पहुंचे मंत्री जी को फूल मालाओं से लाद दिया गया. जिसके बाद अब  मंत्री जी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनकी फोटो शेयर कर सवाल कर रहे हैं.

मंत्री जी बाढ़ पीड़ितो का दुख दर्द बांटने गए थे पर फूल माला पहने मंत्री जी ने ब्लॉक कार्यालय भवन के छत पर चढ़ कर बाढ़ का आकलन किया और चलते बने, जिसका लोगों ने विरोध भी किया.

सीपीआई के जिला मंत्री ने कहा कि श्रवण कुमार लोगों की दर्द सुनने आए थे पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितो के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है.