ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने से किया मना तो बदमाशों ने मारी दी गोली : बहन और दादी की भी कर दी पिटाई

SAIKHPURA : खबर बिहार के शेखपुरा जिला से सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कोसुंभा थाना के जियनबीघा गांव में बारात के भोज के दौरान मुंह पर सिगरेट का धुआं फेंकने को लेक

मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने से किया मना तो बदमाशों ने मारी दी गोली : बहन और दादी की भी कर दी पिटाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAIKHPURA : खबर बिहार के शेखपुरा जिला से सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कोसुंभा थाना के जियनबीघा गांव में बारात के भोज के दौरान मुंह पर सिगरेट का धुआं फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर कहा-सुनी हो गई। उसके बाद रात में मामले को किसी तरह शांत कराया गया। लेकिन, सुबह होते ही यह मामला हिंसक रूप से लिया और सिगरेट के धुंए का विरोध करने वाले शख्स को गोली मार दी गई। 


जानकारी के मुताबिक मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारने की खबर सामने आई है। यह घटना शेखपुरा जिला की है। गोली जख्मी व्यक्ति के पैर में लगी है। हालांकि इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। बदमाशों ने उसके घर में घुसकर हमला किया है। इस घटना में अरुण की वृद्ध दादी, दो चाची और दो नाबालिग बहनें भी घायल हुई हैं। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह हुई इस मारपीट में बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की है। बदमाशों ने घटना में फायरिंग भी कर दी। जिससे अरुण कुमार (30) घायल हो गए। सभी घायल एक ही पक्ष के हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


उधर, थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोली से घायल युवक अरुण के छोटे भाई सुधीर ने बताया कि मंगलवार की रात गांव के एक युवक की बरात जाने वाली थी। गोली से घायल युवक अरुण के छोटे भाई सुधीर ने बताया कि बारात जाने से पहले वहां भोज चल रहा था। उसी भोज में शामिल कुछ लोग सिगरेट पीकर मुंह पर जान-बूझकर धुआं उड़ा रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की। उसके बाद भी हमलोग शांत रहे।