ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: केस में लापरवाही पड़ी भारी, जज ने बिहार के दो पुलिस अधिकारियों को 5 घंटे तक हिरासत में रखा; जानिए.. पूरा मामला

Bihar News: समस्तीपुर परिवार न्यायालय के जज ने दो पुलिस पदाधिकारी को पांच घंटे डिटेन कर दिया. आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं करने और कोर्ट की नोटिस का जवाब नहीं देने पर जज ने यह एक्शन लिया.

Bihar News
हिरासत में पुलिसकर्मी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर परिवार न्यायालय में शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पत्नी के मेंटेनेंस केस में आरोपी को उपस्थित नहीं कराने के मामले में दो पुलिस पदाधिकारी को कोर्ट ने पांच घंटे तक डिटेन कर दिया हालांकि बाद में दोनों पुलिस पदाधिकारी से बॉन्ड लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस पदाधिकारी को डिटेल किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फैमिली कोर्ट में वकील और अन्य लोगों की भी जमा हो गई।


बताया जा रहा है कि सतमलपुर वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नोशर बीवी ने मुफस्सिल थाने के मोहनपुर के मोहम्मद सोनू से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन हो गई और दोनों अलग रहने लगे। नौशर बीवी ने साल 2017 में फैमिली कोर्ट में परिवार दायर किया। जिस मामले में लंबे दिनों तक फरार रहने के बाद मोहम्मद सोनू की गिरफ्तारी हुई। 


वह अपनी पत्नी नौशर बीवी को साथ रहने और पूरा मेंटेनेंस करने की बात पर बेल आउट हुआ था लेकिन जेल से निकलने के बाद नौशर बीवी को रखना तो दूर खर्चा भी नहीं दे रहा था। जिसके बाद नौशर बीवी फैमिली कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने पांच हजार रुपया महीना उसे मेंटेनेंस के रूप में देने का आदेश जारी किया था लेकिन राशि वह जमा नहीं कर रहा था। इसके बाद कोर्ट ने मुफस्सिल पुलिस को वारंट भेजा लेकिन वारंट पर काम नहीं हो पाया।


कोर्ट ने तत्कालीन थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद को इस मामले में समन किया लेकिन समन का भी कोई जवाब नहीं दिया। बाद में कोर्ट ने इस मामले में डीएसपी को भी नोटिस भेजा लेकिन उसे और से भी कोई जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों पदाधिकारी के खिलाफ वारंट जारी किया। वारंट को लेकर आज मोहम्मद सोनू के साथ दोनों पुलिस पदाधिकारी को फैमिली कोर्ट पहुंचे। नाराज न्यायाधीश ने दोनों पुलिस पदाधिकारी को जेल भेजने की बात कही और पांच घंटे तक हिरासत में रखा।


पीड़ित महिला के बकील ने बताया कि कोर्ट से समन और नोटिस के बावजूद न आरोपी मोहम्मद सोनू को पुलिस उपस्थित कर रही थी और ना ही दोनों पुलिस पदाधिकारी कोर्ट के सामने उपस्थित हो रहे थे। आज जैसे ही दोनों पदाधिकारी कोर्ट के सामने आए जज ने उन्हें जेल भेजने की बात कही हालांकि इस दौरान मोहम्मद सोनू ने  महिला के सभी मेंटेनेंस के एक लाख बीस हजार रुपया जमा भी कर दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता