ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार : जेल में बंद 2 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव, कोविड सेंटर में कराए गए एडमिट

SHEIKHPURA : बिहार में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी जरूर पड़ गई हो लेकिन संक्रमण का ख़तरा अभी भी बरक़रार है. इस वक्त एक बड़ी खबर शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां जेल में अचानक

बिहार : जेल में बंद 2 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव, कोविड सेंटर में कराए गए एडमिट
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी जरूर पड़ गई हो लेकिन संक्रमण का ख़तरा अभी भी बरक़रार है. इस वक्त एक बड़ी खबर शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां जेल में अचानक दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव कैदियों को कोविड सेंटर में एडमिट कराया गया है.


शेखपुरा जेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दो कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमित कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल परिसर में बने कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है. कैदियों का इलाज चल रहा है.


आपको बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना अपडेट के अनुसार गुरुवार को शेखपुरा जिले में मात्र एक मरीज की पहचान हुई थी. वहीं, बिहार में 61 नए संक्रमित पाए गए थे. लेकिन आज शेखपुरा में जेल में बंद दो कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से अफरा तफरी मच गई है. अन्य कैदियों में दहशत का माहौल है. 

टैग्स