ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : प्रसिद्ध महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां जिले की एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ने खुदकुशी कर ली है। डॉ. बरखा सोलंकी ने रविवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर अत्म हत्या कर ली। डॉ. ब

बिहार : प्रसिद्ध महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां जिले की एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ने खुदकुशी कर ली है। डॉ. बरखा सोलंकी ने रविवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर अत्म हत्या कर ली। डॉ. बरखा सोलंकी का शव उनके कमरे में पंखे ले लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


डॉ. बरखा सोलंकी की मौत की खबर सुनते ही उनके जखराज स्थान गिरिहिंडा स्थित आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आत्महत्या का कारण बता रहे हैं। 32 वर्षीय बरखा सोलंकी सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह की बेटी थी। वे शहर के जखराज स्थान के पास ही अपना क्लीनिक चलाती थी। इसके साथ ही वे शेखपुरा सदर अस्पताल शेखपुरा में चिकित्सक के पद पर तैनात थी।


गौरतलब है कि डॉ. बरखा सोलंकी जिले की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ थी और सैकड़ों मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन और इलाज कर चुकी थी। दूर-दूर से लोग डॉ सोलंकी से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए आते थे। डॉ. सोलंकी गरीब मरीजों की आखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया करती थी। जिसके कारण जिले में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी। लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर से लोग हतप्रभ हो गए हैं।

टैग्स