ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर में बीजेपी नेता रूपक सहनी की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

bihar
हत्या से सनसनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दिया है।जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम में वे अपने घर के निकट ही चौक पर चाय नाश्ता करने निकला था ,तभी बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर पांच गोली मार दी। गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे प्रखंड अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । 


पूरी घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर वार्ड पांच की है जहां शादीपुर पुल के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने भाजपा नेता रूपक सहनी को गोली मारकर हत्या कर दिया। रूपक सहनी भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। मृतक भाजपा नेता की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र शादीपुर गांव निवासी रामबाबू साहनी के 23 वर्षीय पुत्र रूपक सहनी के रूप में हुई है 


बताया जाता है कि उसके बड़े भाई दीपक साहनी भी भाजपा प्रखंड मीडिया प्रभारी है ।स्थानीय ग्रामीण का बताना है कि घटनास्थल पर काफी भीड़ था तो वहां रुक गए और इस अस्पताल में भर्ती कराए जहां प्रखंड अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि जानकारी मिली है कि मृतक का पूर्व से कुछ विवाद चल रहा था।पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या की सही वजह और पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता