ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : कलश यात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे; त्रिशूल में सटा हाई-वोल्टेज तार

SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की सुबह कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां इस यात्रा में शामिल रथ हाई वोल्टेज ता

बिहार : कलश यात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे; त्रिशूल में सटा हाई-वोल्टेज तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की सुबह कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां इस यात्रा में शामिल रथ हाई वोल्टेज तार के संपर्क ने आ गया है। 


दरअसल, शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव में सोमवार की सुबह यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा विद्युत तार के संपर्क में आने से 8 लोगों को करंट लग गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार,  रसलपुर गांव में आज से यज्ञ का आयोजन था। इसी को लेकर 501 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का भ्रमण गांव भर में होना था। इसी दौरान खेत से रथ और कलश यात्रा को निकालने की व्यवस्था थी। इसी दौरान एक हाई वॉल्ट्ज तार नजदीक लटका हुआ था, जिसमें रथ पर निकला त्रिशूल उसके संपर्क में आ गया और रथ पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें 30 वर्षीय भोले शंकर, 26 वर्षीय वीरू कुमार और 25 वर्षीय राजू कुमार अति गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाए गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


वहीं, पांच अन्य लोगों को भी इसमें करंट लगा है। इस घटना की  सूचना पुलिस और प्रशासन को दिया गया। पुलिस और प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पहले सभी को शेखपुरा के एक निजी क्लिनिक में जहाँ सभी को गंभीर अवस्था में देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


इधर, सदर अस्पताल में पूर्व सूचना होने की वजह से चिकित्सक लगे हुए थे। इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सभी को अस्पताल में भर्ती कराई।