ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार: पुलिस ने JDU नेता को किया गिरफ्तार, घर से मिला हथियारों का जखीरा

SHEKHPURA: बिहार में सियासी हलचल के बीच शेखपुरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी नेताओं की फ़ज़ीहत के बाद अब जेडीयू के एक नेता के घर से पुलिस ने हथियार-कारतूस का जखीरा बरामद किया है

बिहार: पुलिस ने JDU नेता को किया गिरफ्तार, घर से मिला हथियारों का जखीरा
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: बिहार में सियासी हलचल के बीच शेखपुरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी नेताओं की फ़ज़ीहत के बाद अब जेडीयू के एक नेता के घर से पुलिस ने हथियार-कारतूस का जखीरा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ये छापेमारी की गई, जिसमें भारी संख्या में पिस्टल, सवा सौ जिंदा कारतूस, 4 लाख रूपया कैश पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जेडीयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कौशल महतो के साथ-साथ उनके बेटे शिव विभूति को भी गिरफ्तार कर लिया।




जेडीयू नेता के घर से जो हथियार बरामद किए गए हैं, उसे लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। कोई इसे तस्करी से जोड़कर देख रहा है। जानकारी के मुताबिक़ जिले के एसपी आज प्रेस वार्ता करने वाले हैं, जिसमें वे पूरी घटना पर चर्चा करने वाले हैं। बता दें, जेडीयू नेता पहले मुखिया भी रह चुके हैं। बिहार के कई मंत्रियों के साथ उनके अच्छे संबंध बताये जा रहे हैं। 




दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कुछ भी कहा नहीं गया है। पुलिस को मुंगेर का निर्मित पिस्टल और रायफल काफी संख्या में जदयू नेता के घर पर बिक्री के लिए लाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी शुरू कर दी। बताया ये भी जा रहा है कि कुछ हथियार पहले ही बेचे जा चुके हैं। पुलिस ने मौके से 4 लाख रुपया भी बरामद किया है। 

टैग्स