ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

शौचालय की टंकी में डूबने से 2 की मौत, घर में पसरा मातम

SITAMARHI : जिले के बथनाहा (पूर्वी) पंचायत अंतर्गत चौधरी टोल गांव के वार्ड चार में शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो व्यक्ति की मौत हो गई. दोनों मृतक की पहचान चौधरी टोल

शौचालय की टंकी में डूबने से 2 की मौत, घर में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले के बथनाहा (पूर्वी) पंचायत अंतर्गत चौधरी टोल गांव के वार्ड चार में शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो व्यक्ति की मौत हो गई. दोनों मृतक की पहचान चौधरी टोल के वार्ड पांच निवासी बदुरी पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सुशील पासवान एवं डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी राम आधार के रूप में की गई है.


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुशील मजदूरी का काम एवं राम आधार राजमिस्त्री का काम करता था. बताया जाता है कि दोनों मृतक नवनिर्मित शौचालय की टंकी का सेंटिंग हटाने के लिए टंकी के अंदर गया हुआ था. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे बाहर निकाला. फिर तत्काल दोनों को इलाज के लिए नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बथनाहा में ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया.  जहां मृतक राजमिस्त्री राम आधार के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है, वहीं मृतक मजदूर सुशील के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.  मां मालती देवी अपने जवान बेटे के शव को देखते ही जोर जोर से विलाप करने लगी. इस क्रम में कई बार बेहोश भी हो गई.


मृतक सुशील के एक तीन साल की बेटी एवं चार दिन पूर्व जन्मे एक बेटा है. दारोगा शिवशंकर सिंह ने बताया कि मृतक राम आधार के परिजनों के आने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता