ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

गर्लफ्रेंड की चालबाजी में फंसकर अरेस्ट हुआ था शरजील, पुलिस ने प्रेमिका के साथ मिलकर बुना था जाल

PATNA: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए शरजील इमाम को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मंगलवार को शरजील इमाम को जहानाबाद के काको गांव स्थि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए शरजील इमाम को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मंगलवार को शरजील इमाम को जहानाबाद के काको गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था. शरजील की गिरफ्तारी फिल्मी स्टाइल में हुई थी. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने शरजील की गर्लफ्रेंड से मदद ली थी.


शरजील की गिरफ्तारी में उसकी प्रेमिका का बड़ा रोल था. उसकी गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि अरेस्ट होने से बचने के लिए शरजील अंडरग्राउंड हो गया था. उस दौरान वो केवल अपनी प्रेमिका के संपर्क में था. शरजील के भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में इसका पता चला. 


जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और शरजील उसमें फंस गया. शरजील को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से संपर्क किया. पुलिस के कहने पर शरजील की प्रेमिका ने ही उसे फोन करके टोला गांव के पास इमामबाड़ा में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही शरजील अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.