ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

शरजील का कबूलनामा- 'जोश-जोश में बोल दिया असम को देश से काटने की बात, वीडियो से नहीं हुई है छेड़छाड़'

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा पेश किया है. शरजील इमाम ने कहा है कि देशविरोधी बातें करने वाला वीडियो उसी का है. शरजील ने कबूल किया है कि व

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा पेश किया है. शरजील इमाम ने कहा है कि देशविरोधी बातें करने वाला वीडियो उसी का है. शरजील ने कबूल किया है कि वायरल हुए वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.


दिल्ली पुलिस से पूछताछ में शरजील इमाम ने साफ तौर पर कहा है कि उसने देश-विरोधी बातें की थी. शरजील ने कहा कि भाषण देने के दौरान जोश-दोश में देश-विरोधी बातें उसने की. हालांकि शरजील ने ये भी कहा कि वायरल हुआ वीडियो पूरा नहीं है. उसने एक घंटे तक भाषण दिया था. भाषण के दौरान जोश-जोश में उसने असम को देश से अलग करने का बयान दे दिया. वहीं शरजील इमाम से पूछताछ करने वाले क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के अफसरों का मानना है कि शरजील ने सोच समझ कर रणनीति के तहत भाषण दिया था. पूछताछ में शरजील ने ये भी बताया कि वो 25 जनवरी को पटना के फुलवारीशरीफ में CAA-NRC के विरोध में शाहीनबाग की तरह चल रहे धरने में भाषण देने पहुंचा था, जब वो भाषण दे रहा था, उसी दौरान उसे पता चला कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. FIR की बात पता चलने के बाद ही वो अंडरग्राउंड हो गया था.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील ने फुलवारीशरीफ में अपना मोबाइल ऑफ करके अपने गांव जहानाबाद के काको पहुंचा. गिरफ्तारी होने तक वो काको गांव में ही अपने जान-पहचान वालों के पास छिपा रहा. दिल्ली पुलिस के अनुसार शरजील काको गांव के इमामबाड़ा में छिपा हुआ था, जहां ताजिया रखा जाता है. अंदर जाकर उसे गिरफ्तार करना काफी मुश्किल था, इसलिए पुलिस ने शरजील के जानने वालों की मदद ली. जैसी ही शरजील इमामबाड़ा से बाहर निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.



टैग्स