ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

प्रशासन ने कुख्यातों पर कसी नकेल, गुंडा रजिस्टर अपडेट, अपराधियों को थाने में लगानी होगी हाजिरी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरिके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है. कुख्यातों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस की कवायद जारी है. इसी के तरह थानों में गुंडा रजिस्टर को अपड

प्रशासन ने कुख्यातों पर कसी नकेल, गुंडा रजिस्टर अपडेट, अपराधियों को थाने में लगानी होगी हाजिरी
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरिके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है. कुख्यातों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस की कवायद जारी है. इसी के तरह थानों में गुंडा रजिस्टर को अपडेट किया गया है. जिसके बाद अब अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. 

कोतवाली में 20, गांधी मैदान में 25, पीरबहोर में 50, दीघा में 65, राजीवनगर में 36, शास्त्रीनगर में 35, बुद्धा काॅलोनी में 32 बदमाशों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज हैं. इसमें से कुछ शातिर को हर रोज थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है और बिना सूचना शहर से बाहर नहीं जाने की हिदायत भी दी गई है.

बता दें कि ऐसे गुंडा रजिस्टर में ऐसे अपराधियों का नाम जोड़ा जाता है जो लूट, हत्या, डकैती, चोरी, एनडीपीएस आदि अपराधों में लिप्त रहे हैं या उनके खिलाफ तीन से अधिक चार्जशीट हो चुका है.

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 26 हजार संदिग्धों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है. पटना में  4611 अपराधियों को संबंधित थाने में बुलाकर बाॅण्ड भरवाया गया है. जिसके तहत  उन्होंने लिखा है कि वे चुनाव को प्रभावित नहीं करेंगे, हल्ला-हंगामा नहीं करेंगे. वहीं  231 अपराधियों को तड़ीपार किया गया है.  255 कुख्यातों पर सीसीए लगाने की तैयारी है.